{"_id":"5913231c4f1c1b7a04850a5c","slug":"women-closed-wine-shop-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने शराब ठेका बंद कराने के लिए किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने शराब ठेका बंद कराने के लिए किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 10 May 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जैतवारपुर में स्कूल और मंदिर के नजदीक देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को महिलाओं ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा आश्वासन मिलने पर महिलाएं शांत होकर लौट गईं।
विज्ञापन
बुधवार को जैतवारपुर गांव की महिलाएं एकत्र होकर हसनपुर रोड स्थित ठेके के सामने पहुंची और उसे हटाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगीं। महिलाओं का आरोप है कि ठेका आबादी के बीच में है।
विज्ञापन
सुबह-शाम ठेके पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। कई बार वे पास स्थित जूनियर हाई स्कूल और मंदिर से निकलने वालों के साथ अभद्रता करते हैं। महिलाओं ने ठेके को गांव से एक किलोमीटर की दूरी खोलने की मांग की।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना मिलने पर जारचा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने ठेके की दूरी को स्कूल और मंदिर से नापने पर मानकों के अनुरूप पाया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए टीम ने फिलहाल ठेके को बंद करा दिया और रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में पेश करने की बात कही।
सीओ दादरी पीयूष कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने जांच में ठेका स्कूल से 125 मीटर व मंदिर से 96 मीटर की दूरी पर पाया गया है। फिलहाल ठेके को बंद करा दिया गया है। आबकारी की टीम जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। जो भी निर्देश मिलेगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।