{"_id":"5ed159ae7b18dc3b372237de7e5416f2","slug":"women-bus-closed-students-are-getting-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बस बंद हुई, छात्राओं को हो रही हैं परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बस बंद हुई, छात्राओं को हो रही हैं परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 12 Dec 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
देश प्रदेश में महिलाओं के साथ होते बलात्कार व सफर के दौरान बसों में छेड़खानी की घटनाओं से राज्य सरकार सबक नहीं लेना चाहती है। मेवात में महिला शिक्षा को बढ़ाने के मकसद से अब से करीब तीन माह पूर्व एसडीएम मीनाक्षी राज गोयल के अथक प्रयासों से चलाई गई महिला बस सेवा जिला रोडवेज विभाग ने बंद कर दी है। जिससे कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं व महिलाओं को परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन
बस बंद होने से कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं को डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। जिससे उनके साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के सबसे पिछडे़ मेवात में परिवहन व्यवस्था दुरुस्त न होने से ज्यादातर लड़कियां अपनी पढ़ाई अधर में ही छोड़ देती हैं।
विज्ञापन
इस क्रम में महिला शिक्षा को आगे बढ़ाने के मकसद से फिरोजपुर झिरका की एसडीएम रही मीनाक्षी राज गोयल ने क्षेत्र की लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा आगे भी पढ़ाई जारी रखने के लिए फिरोजपुर झिरका से नूंह जेबीटी कॉलेज व आम महिलाओं के सफर करने के लिए सोहना तक एक महिला स्पेशल बस चलवाई थी। इसका उद्देश्य समस्या को खत्म करने का था। कुछ महीने बाद ही जिला रोडवेज विभाग ने इसे घाटे का सौदा बताते हुए इस बस को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
कहां से कहां चलती थी बस
फिरोजपुर झिरका से नूंह जेबीटी कॉलेज होते हुए यह बस सोहना तक का सफर तय करती थी
स्कूली छात्राओं के अलावा केवल महिला यात्री ही सफर करती थी बस में
सुरक्षा के मद्देनजर बस में पुलिस कर्मी तैनात था
बस का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक निर्धारित था