फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police detained BJP Mahila Morcha workers who were marching towards the Congress headquarters.

Delhi NCR News: कांग्रेस मुख्यालय जा रहीं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम को पार्टी से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की। लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच कर रही महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने कुछ दूरी पर ही हिरासत में ले लिया और शकरपुर थाने ले गई। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव और दिल्ली भाजपा महामंत्री योगिता सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास एकत्र हुईं। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष सारिका जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और प्रभारी आरती मेहरा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

संगीता यादव ने आरोप लगाया कि जेएनयू की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सांसद अकोईजाम को पार्टी से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की। यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। योगिता सिंह ने कांग्रेस पर महिलाओं से जुड़े मामलों में दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर महिला मोर्चा अपना आंदोलन जारी रखेगा। महिला मोर्चा की महामंत्री अर्चना गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋचा पांडेय और सारिका जैन ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed