फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women being molested in train in faridabad

यहां भी छेड़छाड़ का शिकार होती हैं महिलाएं!

Tue, 13 Jan 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
Women being molested in train in faridabad

इस रूट पर चलने वाली दो शटल गाड़ियां महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। इनमें सफर करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है। बताया जाता है कि दो गाड़ियों में ही सुरक्षा को लेकर ज्यादा शिकायतें रेलवे को मिल रही हैं।

विज्ञापन


जल्द ही इन ट्रेनों की सुरक्षा चाकचौबंद की जाएगी। गाड़ियों के स्टेशन पर आने-जाने के दौरान चेकिंग की जाएगी। जरूरत पड़ी तो संवेदनशील ट्रेनों के महिला आरक्षित कोच में ही सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पलवल से नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन काफी संख्या में महिला यात्री शटल गाड़ियों में आती-जाती हैं। सफर में महिला यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी महिला बोगी में पुरुषों का जबरन चढ़ना है। यह अकसर देखने में आता है कि ट्रेनों में पुरुष यात्री महिला यात्रियों से बदसलूकी व छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रेलवे को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही है कि शाम को गाजियाबाद- कोसीकलां शटल में न्यूटाउन स्टेशन से बड़ी संख्या में पुरुष महिला बोगी में चढ़ जाते हैं और गाली-गलौज करते हैं। यदि कोई महिला विरोध करती है तो उसके साथ बदसलूकी की जाती है।

कई बार तो लोग भद्दी टिप्पणी करने से भी बाज नहीं आते। यही हाल मथुरा-गाजियाबाद शटल का है। इन दोनों ही ट्रेनों को लेकर महिला यात्रियों को पिछले साल 17 शिकायतें की थीं।


रेलवे सुरक्षा बल के सुरक्षा अधिकारी एमएस सुनील का कहना है कि इन दोनों ट्रेनों के महिला कोच की विशेष निगरानी होगी और रेंडम चेकिंग की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सादी वर्दी में सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed