फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women assaulted in Hotel Room at Faridabad

होटल के कमरे में कुत्ता लेकर युवती को दिखाने लाया था, किया दुष्कर्म

Mon, 20 May 2019 05:46 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 20 May 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Women assaulted in Hotel Room at Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

बल्लभगढ़ क्षेत्र में रहने वाली युवती ने करनाल निवासी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती के अनुसार वह पालतू जानवरों की शौकीन है। करनाल निवासी व्यक्ति कुत्ते बेचने का काम करता है। शनिवार को वह एक कुत्ता लेकर युवती को दिखाने लाया था। 

विज्ञापन


नीलम बाटा रोड स्थित एक होटल के कमरे में युवती को बुलाकर कुत्ता दिखाया। युवती के अनुसार उसे कुतिया खरीदनी थी, लेकिन व्यक्ति कुत्ता लेकर आया था। व्यक्ति ने तीन घंटे में कुतिया मंगाने की बात कह उसे होटल में रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान व्यक्ति ने उसे कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। वह बेसुध हो गई तो व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर खुद को निर्वस्त्र पाकर युवती ने विरोध किया तो व्यक्ति किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है सोमवार को युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे, इसके बाद व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed