{"_id":"fdbf48b8b8e15c573d9f783850448a9f","slug":"women-are-now-on-target-wasim-qureshi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के निशाने पर अब वसीम कुरैशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के निशाने पर अब वसीम कुरैशी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वीमिंग पूल का फोटो वायरल होेते ही महिला कार्यकर्ताओं ने अब वसीम कुरैशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
महबूब अंसारी को संगठन से बाहर कराने के बाद अब उनके निशाने पर वसीम कुरैशी हैं। अब विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वसीम कुरैशी का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।
वसीम कुरैशी के स्वीमिंग पूल के अश्लील फोटो को आधार बनाकर महिला कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। फोटो को लखनऊ भेज दिया गया है।
महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु चौधरी का कहना है कि सपा चरित्रवान और महिलाओं का सम्मान करने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी है। महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों का पार्टी में कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
पार्टी संगठन को कड़ा संदेश देने की जरूरत है कि राजनीति में आने वालों को मनमानी करने की इजाजत नहीं है। सपा का एक संगठन भी वसीम को बाहर कराने पर अड़ गया है।
विज्ञापन
वसीम का फोटो व्यक्तिगत जिंदगी का है। यह उसके पदाधिकारी बनाए जाने के पहले का है। इस मामले को तूल नहीं दिया जाना चाहिए। - संजय यादव महानगर अध्यक्ष।