केजरीवाल को 80 पेज का 'लव लेटर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हम आपसे एक बार मिलना चाहते हैं... लेकिन आप हमसे मिलने के लिए तैयार ही नहीं हैं। हमसे एक बार तो मिलिए, बात तो करिए, नहीं आएंगे, हमसे बात नहीं करेंगे। अरविंद जी आप हमको कब तक तरसाएंगे।
भगवान ने हमसे मिलने के आपको कई अवसर दिए पर आप नहीं मिले। ये लफ्ज पंजाब निवासी एक महिला के हैं, जिसने 80 पेज की एक कॉपी में अपनी भावनाओं को प्रकट करने के साथ ही अपनी फोटो भी अरविंद केजरीवाल के नाम भेजी है।
'जबतक हमसे नहीं मिलेंगे आप कुछ नहीं कर पाएंगे'
कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में हाल ही में अरविंद केजरीवाल के लिए विचित्र पत्र आया है। महिला ने लिखा है कि अरविंद जी आप जो प्रचार की पेटी उठाए घूमते हैं, उससे कोई लाभ नहीं होगा, जब तक कि आप हमसे नहीं मिलेंगे।
इसके साथ ही महिला ने केजरीवाल से एक बार मिलने की मांग की है। उसने दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल के कार्यों के बारे में भी लिखा है। उसने अपनी समस्याओं के अलावा मोदी के खिलाफ केजरीवाल के वाराणसी चुनाव का भी जिक्र किया है।
कॉपी के पन्नों पर नीले रंग की स्याही से एक लाइन छोड़कर बातें लिखी हुई हैं। महिला ने कॉपी में अरविंद के लिए देशभर की समस्याओं के साथ कुछ सुझाव भी लिखे हैं।
उसके लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए सुझाव
इस संबंध में पार्टी दफ्तर के लेटर सेल इंचार्ज केएन शशि ने बताया कि ऐसे पत्रों से अजीब स्थिति पैदा हो जाती है। इस पत्र को अरविंद केजरीवाल को दिखाया नहीं गया है।
सेल की ओर से कॉपी को शिकायत के तौर पर दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला के क्षेत्र में सक्रिय आप कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि अगर इस महिला को कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाए।