फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman wearing suit-salwar stopped from entering restaurant manager called allegation baseless

वीडियो वायरल: सूट-सलवार पहनकर आई महिला को रेस्टोरेंट में घुसने से रोका, मैनेजर ने आरोप को बताया निराधार

Fri, 08 Aug 2025 09:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 09:52 PM IST
सार

इस वीडियो को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा वीडियो इंटरनेट मीडिया से मिला। जिसमें पीतमपुरा में बने एक रेस्टोरेंट में एक महिला और उनके पति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है महिला के भारतीय परिधान पहनने की वजह से प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
woman wearing suit-salwar stopped from entering restaurant manager called allegation baseless
टुबाटा रेस्टोरेंट - फोटो : X @ANI

विस्तार

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित टुबाटा रेस्टोरेंट में भारतीय परिधान में एक महिला प्रवेश नहीं देने को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर बहस छिड़ गई है। वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर इसपर आपत्ति जताई है। साथ ही मुख्यमंत्री के इस मामले पर संज्ञान लेने और अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही है। वहीं रेस्टोरेंट संचालक ने दंपती के आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि रेस्टोरेंट में पहले से ही महिलाएं भारतीय परिधान में आती रही हैं, जिनका वीडियो रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दंपती रेस्टोरेंट के बाहर खड़े हैं। महिला का पति वीडियो में बता रहा है कि तीन अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ टुबाटा रेस्टरेंट में आए थे। लेकिन सलवार सूट पहने होने की वजह से उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर ही रोक दिया गया। उनकी पत्नी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के साथ-साथ एक महिला का अपमान भी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस वीडियो को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा वीडियो इंटरनेट मीडिया से मिला। जिसमें पीतमपुरा में बने एक रेस्टोरेंट में एक महिला और उनके पति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है महिला के भारतीय परिधान पहनने की वजह से प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उस वीडियो का संज्ञान लिया और मुझे घटना को देखने के लिए कहा है। इस घटना को लेकर मैंने अधिकारियों से बात की। 

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने रेस्टोरेंट मालिक से बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि इस प्रकार की कोई भी परिधान आधारित नीति अपने रेस्टोरेंट में नहीं रखेंगे। उन्होंने इसका सार्वजनिक वीडियो जारी किया है। साथ ही रेस्टोरेंट के बाहर नोटिस चस्पा किया है। जिसमें भारतीय परिधानों में आने वाले लोगों को स्वागत करने की बात लिखी है। रक्षाबंधन पर भारतीय परिधान में आने वाली बहनों के लिए विशेष आफर भी रखा है।

रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर अयज राणा ने बताया कि घटना तीन अगस्त की है। उस दिन फ्रेंडशिप डे था। उस दिन डिनर के लिए वेटिंग चल रही थी। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने दंपती को इंतजार करने के लिए कहा था। इस बीच जो लोग गए थे, उनका पहले से बुकिंग था। इस बात की जानकारी दंपती को नहीं थी।उन्होंने कहा कि दंपती का आरोप बिल्कुल गलत है। उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन दंपती ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed