फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman wants to break friendship man firing upon her delhi police arrested

दूरी नहीं मंजूर: फ्रेंडशिप खत्म करना थी महिला, तिलमिलाए लड़के ने की फायरिंग; काट चुका रेप केस में 10 साल सजा

Thu, 04 Aug 2022 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Aug 2022 09:04 PM IST
सार

आरोपी फिलहाल बवाना में रह रहा था। वह हरियाणा से सस्ती शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई कर रहा था। आरोपी के खिलाफ तीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
woman wants to break friendship man firing upon her delhi police arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने जामिया नगर में महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला उससे दोस्ती को आगे नहीं रखना चाहती थी। इस बात पर आरोपी ने महिला पर दो राउंड फायरिंग कर दी थी। गोलियों से महिला बाल-बाल बच गई थी। आरोपी अवैध शराब की तस्करी करता था। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जामिया नगर निवासी मुम्तियाज (38) रूप में हुई है। वह मंगलवार रात को जाकिर नगर में रहने वाली महिला दोस्त के घर गया था। यहां पर महिला दोस्त ने उससे दोस्ती को आगे जारी रखने से मना कर दिया था। इस बात पर आरोपी ने महिला पर रात करीब डेढ़ बजे दो राउंड गोली चला दी थी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस को मौके से दो खोल मिले थे। मामला दर्ज कर जामिया नगर थानाध्यक्ष महेश कसाना की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ स्पशेल स्टाफ प्रभारी ऐशवीर की टीम भी आरोपी की तलाश कर रही थी। इस टीम ने मुम्तियाज को इलाके से बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल बवाना में रह रहा था। वह हरियाणा से सस्ती शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई कर रहा था। आरोपी के खिलाफ तीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। सीबीआई ने भी इसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में इसे दस वर्ष की सजा हुई थी। ये सजा काटकर जेल से बाहर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed