फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman threw hot tea at her brother in law and took her out of house In Ballabhgarh Faridabad

भाभी की शर्मनाक हरकत: मानसिक रूप से बीमार देवर पर फेंकी चाय, घर से निकाला, दूसरी शादी के बाद महिला का हुआ तलाक

Fri, 26 Aug 2022 10:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Aug 2022 10:44 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक, समीर शर्मा मानसिक रूप से बीमार है और बोल नहीं पाता है। आठ अगस्त को सुबह के समय उनका भाई समीर रसोई में चाय बना रहा था। तभी उसकी भाभी अर्चना और उनकी बेटी प्रिशा ने मिलकर गैस चूल्हे के ऊपर रखी हुई गरम चाय उठाकर भाई के ऊपर फेंक दी।

विज्ञापन
woman threw hot tea at her brother in law and took her out of house In Ballabhgarh Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में विधवा भाभी व उसकी बेटी ने मानसिक रूप से बीमार देवर पर गर्म चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना सेक्टर आठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। 

विज्ञापन

सेक्टर आठ निवासी विनीत भारद्वाज ने बताया कि भाई प्रदीप शर्मा की मृत्यु साल 2007 में हो गई थी। छोटे भाई की मृत्यु के बाद भाभी अर्चना शर्मा व उनकी बेटी प्रिशा साल 2008 में घर छोड़कर चली गई थी। साल 2020 में कोरोनाकाल में वापस आ गईं। भाई प्रदीप शर्मा की मृत्यु के बाद भाभी अर्चना ने दोबारा विवाह नोएडा (यूपी) के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कर लिया। उस व्यक्ति से भी उनका तलाक हो गया। जिसके बाद साल 2020 में अचानक से अपनी बेटी के साथ उनके पिता के घर आकर रहने लगीं।

विज्ञापन

पिता की उम्र लगभग 88 वर्ष और मां की लगभग 82 वर्ष है। माता-पिता के साथ उनका छोटा भाई समीर शर्मा भी रहता है। समीर शर्मा मानसिक रूप से बीमार है और बोल नहीं पाता है। आठ अगस्त को सुबह के समय उनका भाई समीर रसोई में चाय बना रहा था। तभी अर्चना और प्रिशा ने मिलकर गैस चूल्हे के ऊपर रखी हुई गरम चाय उठाकर भाई के ऊपर फेंक दी। जिसके बाद भाई का उपचार बीके अस्पताल में करवाया। विनीत ने बताया कि भाभी ने छोटे भाई का सामान घर से बाहर फेंक दिया, जिसके चलते वह अब घर के अंदर नहीं रहता है। वह सेक्टर-8 स्थित हनुमान मंदिर के बाहर पेड़ के नीचे रहता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed