{"_id":"68d697680e3960eb060e1da1","slug":"woman-starts-smuggling-heroin-to-secure-bail-for-husband-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-106444-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पति के जमानत के लिए महिला करने लगी हेरोइन की तस्करी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पति के जमानत के लिए महिला करने लगी हेरोइन की तस्करी, गिरफ्तार
सार
द्वारका के ओम विहार में नारकोटिक्स सेल ने 33 वर्षीय महिला बरखा को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। महिला ने पति की जमानत के लिए नशीले पदार्थों की सप्लाई शुरू की थी। पुलिस ने 27 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
विस्तार
- द्वारका नारकोटिक्स सेल ने ओम विहार से किया गिरफ्तार, महिला का पति भी है तस्कर, जम्मू कश्मीर पुलिस ने पति को ड्रग्स तस्करी में कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ने पति की जमानत करवाने के लिए हेरोइन की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से पुलिस ने 27 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी महिला का पति हेरोइन तस्करी में जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार हुआ था और फिलहाल जेल में है। महिला निम्न आय वाले लोगों के बीच हेरोइन सप्लाई कर रही थी।
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को पता चला कि ओम विहार में रहने वाली एक महिला तस्करी में लिप्त है। 20 सितंबर को टीम ने छापा मारकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान 33 साल की बरखा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 27 ग्राम हेरोइन मिली।
बरखा ने बताया कि उसका पति भी ड्रग तस्कर है और उसे 2024 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हेरोइन की आपूर्ति करते समय पकड़ा था। उसका पति अभी भी जेल में बंद है। वह उसे जमानत पर छुड़वाने के लिए हेरोइन की तस्करी करने लगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।