{"_id":"64c2a644817ad496890a2cb5","slug":"woman-shot-dead-in-delhi-s-dabri-area-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डाबड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डाबड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है पड़ताल
Fri, 28 Jul 2023 03:23 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 28 Jul 2023 03:23 AM IST
सार
हत्या के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसके घर पहुंची थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाबड़ी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने घर की छत पर जाकर खुदकुशी कर ली। हत्या के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसके घर पहुंची थी।
विज्ञापन
पता चला कि आरोपी ने घर की छत पर खुद को गोली मार ली है। पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृत महिला और आरोपी एक दूसरे को जानते थे और कुछ साल पहले एक जिम में जाते थे। पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मृतका की शिनाख्त 42 साल की रेणू गोयल के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान 23 साल के आशीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रेणू अपने पति डीपी गोयल और दो बच्चों के साथ वैशाली इलाके में रहती थी। उसके पति का प्रॉपर्टी का कारोबार है। वहीं, रेणू गृहणी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8.45 बजे पुलिस को डाबड़ी इलाके में महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए हैं। जहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि महिला को मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुट गई। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की पहचान आशीष के रूप में की। आशीष अपने परिवार के साथ रेणू के घर से कुछ दूरी पर अपने माता-पिता के साथ रहता था।
पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची। वहां पता चला कि आरोपी ने घर की छत पर खुद को गोली मार ली है। पुलिस उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रेणू और आशीष एक दूसरे को जानते थे। दोनों की एक जिम में मुलाकात हुई थी। कुछ साल पहले तक दोनों एक ही जिम में जाते थे। आशीष ने किस वजह से रेणू की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है, इसकी तह तक जाने के लिए पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों के फोन को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।