फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman s dead body hanged for three days in Delhi s Shahdara

तीन दिन फंदे से लटका रहा महिला का शव: घर में लगा था ताला, फोन न उठने पर घर गए थे परिजन, बंद दरवाजा देख लौट गए

Sat, 10 Dec 2022 10:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 10 Dec 2022 10:02 PM IST
सार

मृतका की शिनाख्त नेहा अरोड़ा (31) के रूप में हुई है। वारदात के बाद से नेहा के पति, सास, ससुर और देवर मकान पर ताला लगातार फरार हैं।

विज्ञापन
Woman s dead body hanged for three days in Delhi s Shahdara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिले की गीता कॉलोनी में एक महिला की लाश तीन दिनों तक फंदे से लटकी रही। परिवार उसकी खैरियत के लिए कॉल करता रहा, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन घर पहुंचे। दरवाजा काटकर अंदर पहुंचने पर महिला की मौत का पता चला। मृतका की शिनाख्त नेहा अरोड़ा (31) के रूप में हुई है। वारदात के बाद से नेहा के पति, सास, ससुर और देवर मकान पर ताला लगातार फरार हैं। नेहा के पिता चंद्रमोहन नाहल की शिकायत व एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने दहेज हत्या व प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों का आरोप है कि उनसे 10 लाख कैश व बड़ी गाड़ी मांगी जाती थी। मांगे पूरी न होने पर नेहा को जानवरों की तरह पीटा जाता था। परिवार ने पुलिस के अलावा महिला आयोग से शिकायत की हुई थी। पिछले माह 18 नवंबर को सीएडब्ल्यू सेल में शिकायत दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा के पिता चंद्र मोहन नाहल ने बताया कि वह परिवार के साथ ई-ब्लॉक, गली नंबर-3 कांति नगर में रहते हैं। वर्ष 2017 फरवरी में उन्होने अपनी बेटी नेहा अरोड़ा की शादी गीता कालोनी निवासी पुनीत अरोड़ा से की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद नेहा के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। पुनीत के पिता, मां और देवर नेहा के साथ मारपीट करते थे। इसकी वजह से वह परेशान थी।

विज्ञापन

पुलिस व आयोग के जरिए बनाना चाहते थे दबाव
परिवार पुलिस व महिला आयोग से शिकायत कर पुनीत के परिवार पर दबाव बनाना चाहते थे। इसी वजह से दोनों जगह शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पांच दिसंबर को आखिरी बार हुई थी बात
चंद्रमोहन ने बताया कि उनकी आखिरी बार बेटी से पांच दिसंबर की रात को बात हुई थी। इसके बाद उसका फोन नहीं उठा। छह दिसंबर को फोन तो फोन नहीं उठा। सात को भी जब ऐसा हुआ तो परिवार को कुछ खटका हुआ और वे नेहा के घर सरोजिनी नायडू पार्क, शास्त्री नगर दूसरी मंजिल के मकान पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था। परिवार बेल बजाकर वापस लौट गया। अगले दिन आठ दिसंबर को दोबारा परिवार वहां पहुंचा। मकान मालिक से दूसरी चाबी मंगाकर मेन गेट खोला गया। अंदर ड्राइंगरूम का दरवाजा भी बंद था। उसको काटकर देखा गया तो नेहा की लाश पंखे से लटकी मिली।

पुलिस के साथ एसडीएम भी कर रहे जांच
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed