फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tanya won a gold medal in weightlifting.

Delhi NCR News: तान्या ने हासिल किया वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गौतमपुरी स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा 17 वर्षीय तान्या ने राष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 140 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले वह दिल्ली स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और अंडर-19 वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। तान्या ब्रह्मपुरी में किराए के मकान में रहती हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अभ्यास और डाइट जारी रखी। अपनी जरूरतों के लिए वह घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं, ताकि परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। तान्या स्कूल के कोच अमित कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। कोच ने उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि तान्या भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed