फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP college students plan to distribute two lakh posters for protest intelligence input

दिल्ली: 10 अक्तूबर के प्रदर्शन पर बड़ा खुफिया इनपुट, कॉलेज छात्रों को उकसा रही है सीजेपी; बांटेगी 2 लाख पोस्टर

Fri, 09 Oct 2026 12:46 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 12:46 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने खुफिया इनपुट के बारे में बताया कि सीजेपी/आप दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों समेत अन्य विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच जा रही है। गुरुवार व शुक्रवार तक इन पार्टी के समर्थकों को छात्रों के बीच दो लाख से ज्यादा पोस्टर बांटने हैं। 

विज्ञापन
CJP college students plan to distribute two lakh posters for protest intelligence input
प्रदर्शन करती सीजेपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग ने गंभीर इनपुट्स मिले हैं। खुफिया विभाग ने इनपुट दिए है कि सीजेपी को आम आदमी पार्टी (आप) पीछे से पूरी तरह समर्थन कर रही है। सीजेपी व आप ने दिल्ली के कॉलेज व विश्वविद्यालय के छात्रों को उकसाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


Trending Videos

बड़े पैमाने पर आ सकते हैं लोग
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने खुफिया इनपुट के बारे में बताया कि सीजेपी/आप दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों समेत अन्य विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच जा रही है। गुरुवार व शुक्रवार तक इन पार्टी के समर्थकों को छात्रों के बीच दो लाख से ज्यादा पोस्टर बांटने हैं। गुरुवार को इस तरह के पोस्टर बंटने के इनपुट मिले। साथ ही छात्रों से संपर्क कर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन में कहा जा रहा है। पुलिस को पूरी आशंका है कि इस प्रदर्शन में बड़े पैमाने पर लोग आ सकते हैं और दिल्ली पुलिस जेन जी-01 प्रदर्शन को देखते ही बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय किया गया
दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सभी जिलों में साइबर थानों में बने सोशल मीडिया मॉनिरिटिंग सेल को गुरुवार से पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया। सभी सेल को काफी सोशल मीडिया हैंडल की रिपोर्ट तैयार करने, फर्जी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान करने, फर्जी वीडियो के जरिए कैसे भ्रम फैला रहे हैं, आदि को लेकर रिपोर्ट तैयार कर दिल्ली पुलिस मुख्यालय को भेजने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के सभी साइबर थाना पुलिस को 10 से 15 सोशल मीडिया हैंडल की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed