फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Compost from Waste: A New Initiative for Cleanliness

Delhi NCR News: कूड़े से खाद, स्वच्छता की नई पहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कूड़े को संसाधन में बदलने की पहल के तहत नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लोक निवास को 1,000 किलोग्राम जैविक खाद सौंपी। यह खाद चाणक्यपुरी स्थित मधु लिमये मार्ग की हाईटेक नर्सरी में विकेंद्रीकृत कम्पोस्टिंग सुविधा के जरिए गीले कचरे और बागवानी अपशिष्ट से तैयार की गई है। एनडीएमसी के सलाहकार राजीव कुमार जैन और एसएमओ डॉ. अंकिता राय ने खाद लोक निवास के प्रतिनिधियों को सौंपी। परिषद के अनुसार, कचरे को वायर-मेश राउंडर्स के जरिए प्रसंस्कृत किया जाता है और खाद तैयार होने में दो से तीन महीने लगते हैं। स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत 11 स्कूलों में 1,250 किलो खाद बांटी जा चुकी है। अगले चरण में 30 स्कूलों में 3,000 किलो खाद वितरित करने की योजना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed