फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman's body was found hanging from the ceiling from friends room

दोस्त के कमरे में पंखे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 28 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
 woman's body was found hanging from the ceiling from friends room

नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 16 स्थित जनता फ्लैट सोसाइटी में शनिवार सुबह

विज्ञापन
एक युवती का शव उसके दोस्त के फ्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला। युवती कॉल सेंटर में काम करती थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उसने खुदकुशी की है। मरने वाली युवती की शिनाख्त ऋतु (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ऋतु एक कॉल सेंटर में काम करती थी और सोसाइटी के फ्लैट संख्या 787 में सहेली के साथ रहती थी।


लेकिन शनिवार सुबह उसका शव फ्लैट संख्या 363 में मिली। इस फ्लैट में दिवाकर नाम का व्यक्ति किराये पर रहता था। दिवाकर शादीशुदा है। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस को आशंका है कि  मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने ऋतु के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही दिवाकर से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed