{"_id":"6a7b43a62be754fa3f000410","slug":"woman-run-over-by-bmw-villagers-stage-road-blockade-after-her-death-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150240-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बीएमडब्ल्यू ने महिला को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बीएमडब्ल्यू ने महिला को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया
विज्ञापन
- पालम एयरपोर्ट के पास मेहराम नगर इलाके में घटना, टी-3 के पास यातायात काफी देर तक रहा प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पालम एयरपोर्ट के पास स्थित मेहराम नगर इलाके में मंगलवार को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से स्थानीय निवासी जयवंती (48) की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों और महिला के परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 (टी-3) के आसपास यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान वाहनों की काफी लंबी लाइनें लग गई थी। इस कारण दिल्ली यातायात पुलिस को मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। महिला घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थीं। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल बीएमडब्ल्यू चालक को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। जयवंती जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला लहुलूहान हो गई। उन्हें डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे में शामिल बीएमडब्ल्यू के चालक की पहचान मंडोली के प्रताप नगर निवासी दीपक (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने महिपालपुर से टी-3 जाने वाले यात्रियों को महिपालपुर स्थित एनएच-48 कट से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी। वहीं, टी-3 से टी-1, धौला कुआं और महिपालपुर की ओर आने वाले यातायात को धौला कुआं कट से डायवर्ट किया गया।