{"_id":"157f22ec1733a99fb5d53583e2cdc295","slug":"woman-robbed-of-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूटी और 500 देकर बोला तुम घर जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूटी और 500 देकर बोला तुम घर जाओ
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Feb 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-23 संजयनगर केसामने शनिवार रात करीब पौने 10 बजे फिल्मी अंदाज में एक बदमाश ने महिला से कार लूट ली। राजनगर निवासी रिचा रे कार में देवर सौरभ के साथ बाजार गई थी।
विज्ञापन
वह कार में बैठी थी, जबकि उसका देवर सौरव कार से उतरकर खाना पैक कराने होटल में चला गया। तभी बदमाश आया, उसने चेहरा मफलर से ढका था। बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी और उनके कार में बैठे हुए ही कार स्टार्ट कर भागने लगा।
विज्ञापन
रिचा को बदमाश ने घर जाने के लिए 500 रुपये दिए और एएलटी के नजदीक सेक्टर-9 के सामने कार से उतारकर कार लेकर रफूचक्कर हो गया।
महिला को सड़क किनारे रोता देख सिविल डिफेंसकर्मी अनिल सरीन देखा तो रोने का कारण पूछा। महिला ने लूट की बात बताई तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सीओ द्वितीय अतुल यादव दल बल केसाथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। सीओ ने बताया कि कार का नंबर फ्लैश कर दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि रिचा के पति शोभित रे हैं। जबकि उनकेससुर सेल्सटैक्स में कार्यरत हैं।
विज्ञापन