{"_id":"5aabd750010c36da6cfe430b717bc309","slug":"woman-raped-for-six-years-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती छह साल तक दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती छह साल तक दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 22 Jul 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कंपनी में फील्ड ऑफिसर (सिक्योरिटी) पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों छह साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत के बाद डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से बिहार की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि झारखंड के रहने वाले राजू (31) नामक युवक के साथ वह सिरहौल गांव में पिछले छह साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। राजू एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी में फील्ड ऑफिसर का काम करता है।
विज्ञापन
आरोप है कि छह सालों के दौरान आरोपी ने शादी का वादा करके कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि एक साल पहले आरोपी ने शपथपत्र पर लिखकर शादी करने को कहा।
विज्ञापन
करीब 10 दिन पहले उसे पता लगा कि गांव में आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। मंगलवार शाम को पीड़िता की शिकायत के बाद डीएलएफ फेज एक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। डीएलएफ फेज एक थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।