फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman plead in front of the Daroga, sit-in protest with the childrens

दरोगा के सामने गिड़गिड़ाती रही महिला, बच्चों के साथ धरने पर बैठी

Mon, 18 Apr 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 18 Apr 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
Woman plead in front of the Daroga, sit-in protest with the childrens
धरने पर बैठ गई बुजुर्ग महिला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

बादलपुर थाने में एक बुजुर्ग महिला दरोगा के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने नहीं सुनी। थक हारकर महिला बच्चों के साथ धूप में ही धरने पर बैठ गई। बाद में पुलिस ने महिला को आश्वासन देकर धरने से उठाया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कचैड़ा में राजेश कुमार परचून की दुकान करता है। शुक्रवार को राजेश दुकान पर बैठा था। उसी दौरान गांव के चार युवक दुकान पर आए। उधार सामान मांगने लगे। उसने मना किया तो चारों ने धारदार हथियार और सरिये से राजेश की पिटाई की। हमलावर उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए। राजेश की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की तहरीर बादलपुर कोतवाली में पुलिस को दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला फूलवती ने बताया कि आरोपी परिजनों को धमकी दे रहे हैं। परिवार की महिलाओं और बच्चों को खतरा है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह की कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed