फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman murdered in Delhi Narela Suspicion of murder on an acquaintance

घर में घुसकर महिला का कत्ल: पांच साल का बेटा बोला- रात में अंकल आए थे, वह मां से बातचीत कर रहे थे और...

Sun, 04 Jun 2023 05:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jun 2023 05:53 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नरेला में घर में घुसकर महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के समय पति फैक्टरी गया था। किसी परिचित पर हत्या का शक है।

विज्ञापन
Woman murdered in Delhi Narela Suspicion of murder on an acquaintance
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नरेला इलाके में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। उसका पति रात्रि ड्यूटी पर फैक्टरी गया हुआ था। सुबह पति के घर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने छानबीन करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने वारदात में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जताई है। मृत महिला की शिनाख्त नेहा (26) के रूप में हुई है। वह अपने पति पवन और दो बच्चे पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ स्वतंत्र नगर में रहती थी। पवन नरेला इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे वह अपनी फैक्टरी चला गया था। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह नौ बजे वह फैक्टरी से घर आया। पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में पहुंचने पर उसने फर्श पर नेहा को मृत अवस्था में देखा। पास ही दोनों बच्चे रो रहे थे। नेहा के होंठ व नाक से खून निकल रहा था। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेहा की गला घोंटकर हत्या की गई है। जिस तरह से घटनास्थल पर किसी भी तरह के विरोध के संकेत नहीं मिले हैं, उससे प्रतीत होता है कि हमलावर की घर में फ्रेंडली इंट्री हुई है।

पांच साल के बेटे ने बताया अंकल आए थे
छानबीन के दौरान पुलिस ने नेहा के पांच साल के बेटे से आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बेटे ने बताया कि रात को एक अंकल घर पर आए थे। वह उसकी मां से बातचीत कर रहे थे। पुलिस बच्चे से उस अंकल का हुलिया लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि बच्चा एक मात्र चश्मदीद है, जिसने आरोपी को देखा है। इसके साथ ही पुलिस नेहा के बेटे के बताए हुलिए के व्यक्ति के घर आने के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिया संदिग्ध व्यक्ति
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेहा के घर के पास ही एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। फुटेज में संदिग्ध घर की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है। इस संदिग्ध को पवन नहीं पहचानता है। पुलिस आस पास रहने वालों से संदिग्ध के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही नेहा के परिवार वालों के जरिए भी पुलिस संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed