घर में घुस अश्लील हरकत की और फाड़ दिए कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसी नगर एनआईटी निवासी कृष्ण और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता के मुताबिक 24 दिसंबर को उनके पति काम से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी कि कृष्ण अपने दो साथियों के साथ घुस आया। तीनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें और कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए।
उसने बचाव का प्रयास किया तो तीनों ने उसे लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धकमी देते हुए भाग निकले। एसएचओ सेक्टर-7 ने बताया कि केस दर्ज कर तीनों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
जवाहर कॉलोनी निवासी अमित अग्रवाल की पत्नी शिल्पा की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के पिता ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये न दिए जाने की वजह से बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
अमित का विवाह यूपी के अलीगढ़ अतरौली निवासी अभय प्रकाश की बेटी शिल्पा से चार नवंबर 2011 में हुआ था। अमित के मुताबिक शिल्पा कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
शनिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
अलीगढ़ से आए मृतका के पिता अभय प्रकाश का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालवाले पांच लाख रुपयों की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे और भरपेट खाना नहीं देते थे। एसएचओ सारन ने बताया कि अभय प्रकाश की तहरीर पर पति सहित चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया गया है।