मुजाहिद के थे नापाक मंसूबे: महिला को कार में दी लिफ्ट, फिर तमंचा दिखा खेत में ले जाकर लूट ली अस्मत
नई दिल्ली निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों वह अहार आई हुई थी। जहां से दो दिसंबर को अनूपशहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे नरसेना के गांव गेसूपुर निवासी मुजाहिद पठान अपनी कार से जाता हुआ मिला।
विस्तार
अहार थाना क्षेत्र से अनूपशहर जा रही नई दिल्ली निवासी महिला के साथ उसके एक परिचित ने कार में लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नई दिल्ली निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों वह अहार आई हुई थी। जहां से दो दिसंबर को अनूपशहर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे नरसेना के गांव गेसूपुर निवासी मुजाहिद पठान अपनी कार से जाता हुआ मिला। आरोपी मुजाहिद पीड़िता का पुराना परिचित है।
आरोप है कि मुजाहिद ने उसे अपनी कार से अनूपशहर तक छोड़ने की बात कही। जिस पर पीड़िता सहमत हो गई और उसकी कार में बैठ गई। आरोपी ने अनूपशहर जाने की बजाए कार को रास्ते में ही एक खेत में ले गया और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के विरोध करने व शिकायत करने पर आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी और वहीं छोड़ कर भाग निकला। पीड़िता ने अहार में अपने परिचित के घर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी दी। बाद में उसके साथ थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ अनूपशहर अन्विता उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।