फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman make him friend and killed witness of former MLA murder

महिला ने दोस्ती करके मरवाया पूर्व विधायक की हत्या का गवाह

Fri, 11 Dec 2015 01:36 AM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
woman make him friend and killed witness of  former MLA murder

बाहरी जिला पुलिस ने नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरत सिंह उर्फ भरते की हत्या मामले के गवाह विपिन चौधरी की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक की हत्या करवाने वाले उदयवीर काले गिरोह ने ही हनी ट्रैप में फंसाकर गवाह की हत्या की है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों  की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बाहरी जिला डीसीपी विक्रमजीत सिंह ने बताया 8 दिसंबर को शाम करीब 5:45 बजे जापानी पार्कके पास फायरिंग की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


वहां घायल युवक पड़ा हुआ था। जिसे कई गोलियां मारी गई थीं। युवक को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव सैद, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी विपिन चौधरी (23) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन पूर्व विधायक की हत्या का मुख्य गवाह था

woman make him friend and killed witness of  former MLA murder

फिलहाल विपिन जनता विहार कॉलोनी नजफगढ़ में रह रहा था। विपिन पूर्व विधायक भरत सिंह का ड्राइवर था। भरत सिंह की 29 मार्च को नजफगढ़ में एक समारोह में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। विपिन इस हत्या का मुख्य गवाह था।


पुलिस को तफ्तीश में पता लगा कि विपिन की करीब एक महीने पहले एक युवती से दोस्ती हुई थी। वह अक्सर उससे मिलने जाता था। 8 दिसंबर की  शाम 4 बजे अपने सिक्योरिटी गार्ड को छोड़कर युवती से मिलने रोहिणी चला गया।

यहां आई-20 कार में आए चार बदमाशों ने उसकी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवती गायब हो गई थी। पुलिस टीम ने तफ्तीश के बाद गुड़गांव के एक पीजी हॉस्टल में रह रही युवती को गिरफ्तार कर लिया।

विपिन को ऐसे जाल में फंसाया गया

woman make him friend and killed witness of  former MLA murder

गिरफ्तार युवती ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसकी गांव दिचाऊ, दिल्ली निवासी आदित्य शौकीन उर्फ आदि से दोस्ती थी। आदित्य उदयवीर उर्फ काला का भतीजा है। उदयवीर भरत सिंह की हत्या मामले में जेल में बंद है।

आदित्य ने युवती को विपिन से दोस्ती करने के लिए कहा था। युवती ने 8 दिसंबर को विपिन को रिठाला मेट्रो स्टेशन बुलाया। युवती ने इसकी सूचना आदित्य को दे दी।

विपिन युवती को फिल्म दिखाने ले जाना चाहता था, मगर युवती उसे जापानी पार्क के पास ले गई। यहां पर आदित्य व उसका चचेरा भाई हेमंत अपने साथियों के साथ पहले ही घात लगाए बैठे थे। इन लोगों ने विपिन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी ये पता नहीं लगा है कि हमलावरों ने विपिन के ऊपर कितनी गोलियां चलाई हैं। पोस्टमार्टम के दौरान विपिन के शरीर से छह गोलियां निकाली गई थीं।

बताया जा रहा है कि हत्या में चार तरह की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या मामले के और गवाहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गवाहों में दिल्ली पुलिस का एक जवान भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed