{"_id":"d67033853ada7a3fe74fc85a6288943d","slug":"woman-looted-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू-टोने पर करते हैं विश्वास तो चौंका सकती है ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू-टोने पर करते हैं विश्वास तो चौंका सकती है ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 15 Jan 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन उड़ा लिये। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीया रामा शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह घर पर अकेली थीं। दो युवक उसके घर में आए।
विज्ञापन
उनसे आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि आपकी बहू ने सोने के कंगन मंगवाए हैं। मना करने पर उन्होंने कुछ मंत्र जाप करना शुरू कर दिया। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो उसके हाथों के दोनों कंगन गायब थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि सोने के कंगन का वजन छह तोला था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।