{"_id":"5dcd816b8ebc3e54ef7ad875","slug":"woman-looking-for-husband-with-four-year-old-child-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार साल के बच्चे संग पति की तलाश में भटक रही महिला, सात साल पहले बस में मिले युवक से की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल के बच्चे संग पति की तलाश में भटक रही महिला, सात साल पहले बस में मिले युवक से की थी शादी
Thu, 14 Nov 2019 10:01 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल पहले बस में मिले युवक से दोस्ती और फिर विवाह करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपी पति महिला और उसके चार साल के बेटे को छोड़कर लापता हो गया है। महिला उसकी तलाश में भटक रही है।
बृहस्पतिवार को पीड़िता ने जिलाधिकारी और एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि दूसरी जाति से ताल्लुक रखने की वजह से युवक के घरवालों ने भी उसे मार-पीटकर भगा दिया।
मूलरूप से अलीगढ़ के गभाना की रहने वाली जाह्नवी बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। जाह्नवी के अनुसार सात साल पहले बस में सफर के दौरान उसकी मुलाकात अलीगढ़ के ही गांव ताहरपुर निवासी युवक से हुई थी।
विज्ञापन
युवक ने मोबाइल घर पर भूलने की बात कहते हुए जाह्नवी के फोन से एक नंबर पर मिस्ड कॉल की थी। जाह्नवी के अनुसार इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर कॉल करनी शुरू कर दी।

कुछ दिन बाद दोनों ने मुलाकात कर दोस्ती कर ली और दो साल बाद घर से भागकर विवाह कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक उसके साथ दिल्ली निवासी अपने दोस्त के घर में रहने लगा और वहीं काम करने लगा।
इसी बीच महिला ने पुत्र को जन्म दिया। कुछ दिन पहले आरोपी महिला को सूरजपुर कस्बे में ले आया और वहीं एक फैक्ट्री में काम करने लगा। पांच दिन पहले युवक अपने माता-पिता के घर जाने की बात कहकर निकला था, उसके बाद से नहीं लौटा। पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी है।