फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman killed after being crushed head, naked body was found in bushes

झाड़ियों में मिली अर्धनग्न लाश, काट दिया एक हाथ और पैर

Thu, 07 Jan 2016 09:42 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Woman killed after being crushed head, naked body was found in bushes

पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में महिला की भारी वस्तु से सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं महिला के एक-एक हाथ व पैर काटकर अलग कर दिए गए।

विज्ञापन


मौके पर महिला के कटे हुए हाथ-पैर नहीं मिले हैं। महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी बात कही जा रही है। शव अर्धनग्न अवस्था में था। हत्या को लेकर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी व रेलवे पुलिस आमने-सामने हो गई है।

विज्ञापन


फिलहाल न्यू फेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

महिला के कटे हुए अंगों को ढूंढा जा रहा था

Woman killed after being crushed head, naked body was found in bushes

बुधवार देर शाम तक महिला के कटे हुए अंगों को ढूंढा जा रहा था। शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया गया है।


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार पुलिस को बुधवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे महिला का शव महारानी बाग के पीछे स्थित झाड़ियों में रेलवे ट्रेक से काफी दूर पड़े होने की सूचना मिली थी।

पहले ये सूचना अमर कॉलोनी थाना पुलिस को मिली थी। बाद में इलाका न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस का निकला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारी वस्तु से महिला का सिर कुचला हुआ था और बायां पैर व दाहिना हाथ कटा हुआ था।

महिला के शरीर के कटे हुए अंगों को ढूंढने में लगी हुई थी

Woman killed after being crushed head, naked body was found in bushes

मौके पर शरीर के कटे हुए अंग नहीं मिले थे। महिला ने सिर्फ ब्लाउज पहना हुआ था। इस आधार पर पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है।


दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस अधिकारी दबी जवान में ये कह रहे हैं कि महिला की हत्या ट्रेन के सामने फेंक कर की गई। रेलवे पुलिस ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। हालांकि रेलवे पुलिस के अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं।

जिस जगह शव मिला है वह रेलवे ट्रैक से काफी दूर है। पुलिस बुधवार देर शाम तक महिला के शरीर के कटे हुए अंगों को ढूंढने में लगी हुई थी। बुधवार रात तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed