फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman jump on track along with his son

11 साल के बेटे के साथ महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Thu, 27 Oct 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
woman jump on track along with his son
railway track - फोटो : demo pic

फरीदाबाद में घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने 11 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों की पहचान कर ली गई है। महिला बसेलवा कॉलोनी की रहने वाली थी और एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करती थी।

विज्ञापन

 

बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे पलवल से गाजियाबाद जाने वाली शटल 64055 के चालक ने रेलवे को सूचना दी की नीलम पुल के पास एक महिला बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद गई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 

घटनास्थल पर मिले पर्स में रखी डायरी और उसमें लिखे मोबाइल नंबरों से मृतका की पहचान हो पाई। जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि मरने वालों की पहचान गीता सैनी (34) पत्नी गिरीश कुमार निवासी बसेलवा कॉलोनी और उसके 11 वर्षीय बेटे गौतम सैनी के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि मृतका का पति शराब पीेने का आदी था, जिसे लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था। घर चलाने के लिए महिला एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करती थी। बुधवार को भी काम पर जाने से पहले दोनों में विवाद हुआ था। उसके बाद वह बेटे गौतम के साथ घर से निकलकर नीलम पुल के पास पहुंच गई और शटल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed