फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman in noida fought with thieves in her house

बदमाशों से भिड़ी महिला, किया जवाबी हमला

Sun, 31 May 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 31 May 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
Woman in noida fought with thieves in her house
दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित राम वाटिका में तीन दिन पहले दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर चाकू की नोंक पर नगदी और सोने की चेन लूटने का प्रयास किया लेकिन महिला उनसे भिड़ गई।
विज्ञापन


बदमाशों ने महिला के मुंह पर मुक्का मारकर घायल कर दिया लेकिन फिर भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी।

आखिर में दूसरे बदमाश ने महिला को लात मारी और बदमाश छूटकर फरार हो गए। बदमाश सोने की चेन और कुछ नगदी लूटकर ले गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दादरी रेलवे रोड स्थित रामवाटिका में बबलू परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे बबलू की पत्नी सुनहरो देवी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में बिजली नहीं थी और कुछ देर के लिए घर का मुख्य दरवाजा खुला रह गया तो दो बदमाश मौका पाकर घर में घुस गए।

बदमाशों ने महिला को अकेला पाकर उसके घर में रखे पर्स को लेकर चल दिए तो सुनहरो ने परछाई देख ली और बदमाश से भिड़ गई।

बदमाश लड़ते हुए महिला की सोने की चेन भी लूट ली मगर महिला ने बदमाश को नहीं छोड़ा जबकि दूसरा बदमाश घर में अन्य सामान की तलाश करता रहा।

मगर महिला बदमाशों से लड़ते हुए शोर मचाने लगी तो लुटेरे भागने लगे लेकिन महिला ने उसे नहीं छोड़ा। जब एक बदमाश को महिला ने नहीं छोड़ा तो दूसरे बदमाश ने महिला के मुंह पर मुक्का मारकर उसे गिराना चाहा लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया।

इसके बाद दूसरे बदमाश ने महिला को लात मारी तो वह गिर गई और मौका पाकर बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। पीसीआर आई लेकिन बदमाशों को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।


उधर, पीड़िता के परिजन आए तो घटना की जानकारी हुई और वह पुलिस के  समक्ष शिकायत करने पहुंचे लेकिन अभी तक पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

इस बात से कॉलोनीवासी काफी नाराज हैं और चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो कोतवाली पर धरना दिया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed