फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman hanging up after quarreling her hasband

फांसी लगा ली, पर बच्चे को दूध नहीं पिलाया!

Mon, 13 Jan 2014 06:37 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Jan 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
woman hanging up after quarreling her hasband
बच्चे को दूध पिलाने को लेकर पति के साथ हुए विवाद में एक महिला ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


दरअसल, बच्चे को रोता देख पति अपनी पत्नी को डांट दिया और आरोप लगाते हुए कहा कि तुम बच्चे को दूध पिलाने से बचती हो। इस पर महिला गुस्सा हो गई।

कुछ देर विवाद के दौरान उसका गुस्सा और बढ़ गया। फिर उसने रसोईंघर में जाकर फांसी लगा ली।

मृतका की मां ने दामाद व ससुरालवालों के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से शफीपुर उन्नाव निवासी अनिल कनौजिया खजूर कॉलोनी, सदरपुर में परिवार के साथ रहता है।

इसे भी पढ़ें: पत्नी नाराज हुई तो पंखे से लटक गया
विज्ञापन


वह एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करता है। बुधवार रात अनिल का अपनी पत्नी दीपा (25) से बच्चे को दूध पिलाने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दीपा रसोई में गई और दरवाजा बंद कर उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन दरवाजा तोड़ कर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बृहस्पतिवार सुबह दीपा की मां दिल्ली निवासी सरवती देवी थाना सेक्टर-39 पहुंचीं और अनिल व उसके माता-पिता पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed