फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   TB detected in 877 patients in Delhi using AI technology

Delhi NCR News: दिल्ली में एआई तकनीक से 877 मरीजों में टीबी की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
1.68 लाख लोगों के एक्स-रे की जांच, एआई से संदिग्ध मिले 18,377 लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो













नई दिल्ली। टीबी की शुरुआती पहचान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक प्रभावी साबित होती नजर आ रही है। दिल्ली की शहरी झुग्गी बस्तियों में जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच हुए एक अध्ययन में एआई की मदद से 1,68,568 लोगों के छाती के एक्स-रे की जांच की गई। इनमें 18,377 लोगों में टीबी के संभावित संकेत मिले। आगे की जांच में 16,866 लोगों का मॉलिक्यूलर टेस्ट किया गया, जिसमें 877 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई।



अध्ययन के तहत 3,566 स्क्रीनिंग कैंप लगाए गए। इनमें 95,724 महिलाएं, 72,820 पुरुष और 24 ट्रांसजेंडर शामिल रहे। स्क्रीनिंग में 30 वर्ष से कम उम्र के लोगों की हिस्सेदारी 36.3 प्रतिशत थी। एआई जांच में 10.9 प्रतिशत लोगों में टीबी के संभावित संकेत मिले, जबकि 91.7 प्रतिशत संदिग्ध लोगों का मॉलिक्यूलर टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन




अध्ययन के अनुसार, हर एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग में 520 टीबी मरीज मिले। एक मरीज की पहचान के लिए औसतन 192 लोगों की स्क्रीनिंग करनी पड़ी।



यह अध्ययन दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन, दिल्ली स्टेट टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम और द यूनियन टीबी विभाग से जुड़े शोधकर्ताओं ने किया है। इसे इंडियन जर्नल ऑफ ट्यूबरकुलोसिस में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोधकर्ताओं के अनुसार, बिना लक्षण वाले लोगों में जांच की जरूरत महसूस न होना और काम की व्यस्तता स्क्रीनिंग में बड़ी बाधा रही। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी और घर के नजदीक जांच सुविधा से लोगों की भागीदारी बढ़ी। स्क्रीनिंग उपकरण भी निर्धारित संचालन दिनों में केवल 3.5 प्रतिशत दिन बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed