{"_id":"2658db4e0dd277616a54537c9b8236fa","slug":"woman-hanging-in-new-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाई, परिजनों ने लगाया हत्यारोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फांसी लगाई, परिजनों ने लगाया हत्यारोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 May 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम जिले के शालीमार बाग इलाके में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका मुस्कान (28) के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मायके वालों ने मुस्कान की हत्या करने का आरोप लगाया है। क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुस्कान अपने पति शहंशाह के साथ हैदरपुर इलाके में रहती थी। दोनों की तीन साल पूर्व शादी हुई थी। इनके यहां दो साल व छह माह के दो बेटे हैं। शहंशाह प्राइवेट नौकरी करता है। मुस्कान का मायका जनता कॉलोनी वेलकम इलाके में है। रविवार देर रात शहंशाह ने मुस्कान के परिजनों को फोन कर बताया कि उसने फांसी लगा ली है। मुस्कान के भाई शराफत ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गई है।
विज्ञापन
दो मई को मुस्कान के भाई नजाकत की मंगनी थी। इसके लिए बड़ी बहन फूलजहां शनिवार शाम मुस्कान को लेने के लिए ससुराल गई थी। लेकिन मुस्कान के ससुर सोहराब ने रविवार सुबह उसे खुद लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
मंगनी में कोई मुस्कान को लेकर नहीं आया। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।