{"_id":"60c6289b82f5d010830c43dc906a2788","slug":"woman-had-abortion-due-to-hospital-carelesness","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने उजाड़ी मां की कोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने उजाड़ी मां की कोख
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक महिला का गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पति जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा तीन माह गर्भवती थी। शुक्रवार शाम उसके पेट में बहुत दर्द होने लगा। जिसके बाद वह उसे शाम करीब 5:30 बजे बीके अस्पताल ले आया।
जितेंद्र ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद किसी डॉक्टर ने उसकी जांच नहीं की। इलाज के लिए बार-बार मौके पर मौजूद स्टाफ से उसने कहा लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ब्यूटीशियन बनने आई नेपाली युवती को बनाया वेश्या
विज्ञापन
रात भर उसकी पत्नी दर्द से तड़पती रही। शनिवार सुबह रेखा की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसका प्राकृतिक रूप से गर्भपात हो गया।
इसके बाद जब मौके पर मौजूद स्टाफ को बुलाया गया तो उन्होंने जांच शुरू की। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार महिला की हालत खराब हो गई थी। उसे विशेष देखभाल की जरूरत थी। अस्पताल में आईसीयू की सुविधा न होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक उनके पास शिकायत नहीं आई है। लेकिन जानकारी मिली है। जिस पर ऑन ड्यूटी स्टाफ से कारण पूछा गया है।