फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman gave birth to child in park at faridabad

अस्पताल में बैड नहीं मिला खाली, गर्भवती ने पार्क में दिया बच्चे को जन्म

Fri, 15 Sep 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 15 Sep 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
woman gave birth to child in park at faridabad
demo pic
फरीदाबाद के जिला सिविल अस्पताल में आपातकाल के सामने पार्क में शुक्रवार सुबह एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात डॉक्टर और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि प्रसूति वार्ड में बेड खाली नही था।
विज्ञापन


हसनपुर निवासी ललित ने बताया कि उनकी पत्नी देववती को प्रसूति पीड़ा होने पर मोहना स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। वहां से उसे बीके सिविल अस्पताल रेफर किया गया। करीब सात बजे वह अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन


मरीज को दाखिल तो कर लिया गया लेकिन लेकिन प्रसूति वार्ड में एक भी बिस्तर खाली नहीं था। प्रसव पीड़ा को देखते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल का रुख करने का फैसला किया। परिजन देववती को पार्क में बैठाकर एंबुलेंस खोजने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पार्क में ही देववती ने बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसूति के बाद जच्चा-बच्चा को वार्ड में भर्ती किया गया। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव बातिश का दावा है कि अस्पताल में प्रसूति के मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच की जाएगी। अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed