{"_id":"5c75f989bdec220c0c322b03","slug":"woman-gave-birth-baby-in-auto-and-lift-during-nhm-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम हड़ताल: एंबुलेंस नहीं मिली, ऑटो और लिफ्ट में हुआ प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम हड़ताल: एंबुलेंस नहीं मिली, ऑटो और लिफ्ट में हुआ प्रसव
Wed, 27 Feb 2019 08:14 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
झमनी देवी ने लिफ्ट में बच्चें को दिया जन्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का असर जनता पर पड़ने लगा है। एंबुलेंस नहीं मिलने से मंगलवार को एक महिला का प्रसव ऑटो में ही हो गया, एक अन्य महिला ने अस्पताल की लिफ्ट में ही शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन
ऑटो में बेटी को जन्म देने वाली बेबी के परिजनों ने बताया कि सोमवार देर रात से उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। कई बार 102 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार सुबह परिजन उसे ऑटो में बैठाकर बीके सिविल अस्पताल ला रहे थे। अस्पताल के दरवाजे पर ही प्रसव हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल की लिफ्ट में बेटे को जन्म देने वाली बल्लभगढ़ की झमनी देवी के परिजनों ने बताया कि बल्लभगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष चिकित्सक तैनात हैं। झमनी देवी स्वास्थ्य केंद्र नहीं जाना चाहती थी, इसलिए ऑटो में बैठा का बीके अस्पताल ला रहे थे।
विज्ञापन
बीच में ईंधन खत्म होने के कारण ऑटो में कुछ देर हो गई। अस्पताल की लिफ्ट में ही डिलीवरी हो गई। बाहर प्रसव होने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन ने दोनों ही जच्चा बच्चा को आनन फानन भर्ती कर उनकी देखभाल शुरू कर दी।
स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका
बेबी ने ऑटो में बच्चें को दिया जन्म।
हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूका। मंगलवार दोपहर को कर्मचारियों ने बीके सिविल अस्पताल परिसर से स्वास्थ्य मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली। सीएमओ, सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीलम चौक पहुंचे और पुतले को आग के हवाले कर दिया।
सीएमओ ने दिया अल्टीमेटम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुलशन अरोड़ा ने हड़ताली एनएचएम कर्मियों को बुधवार तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि बुधवार तक का समय है यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तो नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एनएचएम के जिला प्रधान डा. धरवेंदर ने कहा कि 24 घंटे का अल्टीमेटम देने की आवश्यकता नहीं है, जब तक सरकार कर्मचारियों को उनका हक नहीं देगी, कोई भी स्वास्थ्य कर्मी काम नहीं करेगा।
सीएमओ ने दिया अल्टीमेटम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुलशन अरोड़ा ने हड़ताली एनएचएम कर्मियों को बुधवार तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि बुधवार तक का समय है यदि कर्मचारी काम पर नहीं लौटते तो नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एनएचएम के जिला प्रधान डा. धरवेंदर ने कहा कि 24 घंटे का अल्टीमेटम देने की आवश्यकता नहीं है, जब तक सरकार कर्मचारियों को उनका हक नहीं देगी, कोई भी स्वास्थ्य कर्मी काम नहीं करेगा।