फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman fight with thief alone and defeated in gaziabad

औरतों के लिए मिसाल है इस मां की कहानी

Tue, 17 Mar 2015 04:54 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
Woman fight with thief alone and defeated in gaziabad

शालीमार गार्डन में सोमवार शाम एक महिला की बहादुरी देख कूरियर ब्वाय बनकर आया लुटेरा तमंचा छोड़कर भाग गया। महिला का शोर सुनकर लोगों ने बदमाश का पीछा भी किया मगर वह हाथ नहीं आया।

विज्ञापन


शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 निवासी श्रीकांत पांडेय यहां पत्नी श्वेता और चार साल के बेटे शाश्वत के साथ रहते हैं। वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम साढ़े छह बजे श्वेता घर पर बेटे के साथ थीं। तभी घर की डोरबेल बजी। दरवाजा खोला तो सामने हरा मास्क लगाये एक युवक खड़ा था।

युवक ने खुद को कोरियर ब्वाय बताया और पार्सल पर हस्ताक्षर करने के लिए पेन मांगा। महिला पेन लेकर लौटी तो युवक ने श्वेता पर तमंचा तान दिया।

मौका मिलते ही महिला ने किया हमला

Woman fight with thief alone and defeated in gaziabad

वह कुछ समझ पाती तब तक बदमाश ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने की सलाह दी। बदमाश दरवाजा बंद करने के लिए जैसे ही मुड़ा, श्वेता ने उसके तमंचे पर झपट्टा मारा। इससे बदमाश घबरा गया।

धक्का लगने से बदमाश शीशे के टेबल पर गिरा जिससे टेबल टूट गया। इस दौरान उसके हाथ से तमंचा छूट गया और वह भागने लगा।

श्वेता का शोर सुनकर लोग बदमाश के पीछे भागे लेकिन भाग निकला। पास ही तैनात पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ लगाई मगर वह हाथ नहीं आया।

महिला और बेटे के हाथ में आई चोट

Woman fight with thief alone and defeated in gaziabad

टेबल का कांच टूटने से श्वेता और शाश्वत के हाथ में लगा। जिससे दोनों को मामूली चोटें आईं। मगर महिला चोट की परवाह न करते हुए बदमाश से भिड़ी रहीं।

सीओ विपिन टाडा ने बताया कि बदमाश भागने में कामयाब रहा लेकिन 4-5 युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच में पता चला कि तमंचा खराब है। ऐसे में पुलिस को शक है कि बदमाश ने तमंचे से फायर की कोशिश की होगी। तमंचा नहीं चलने पर बदमाश भाग निकला।

विज्ञापन

आसपास की महिलाएं सहमीं

Woman fight with thief alone and defeated in gaziabad

घटना के बाद आसपास के इलाके में महिलाएं सहमी हैं। घटनास्थल पर लोगों का कहना था कि यहां आए दिन आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। जिसकी वजह से लोगों में डर बना हुआ है।

यहां आए दिन चोरी लूट की वारदात को बदमाश खुले आम अंजाम देकर निकल जाते है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed