{"_id":"62e95a3313dd9e2bb364916b","slug":"woman-evicted-from-house-for-not-bringing-buffalo-in-dowry-at-dibai-in-bulandshahr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से ज्यादा भैंस से प्यार: शादी के पांच साल बाद भी था केवल उसका इंतजार, महिला पर ढाए ऐसे-ऐसे जुल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से ज्यादा भैंस से प्यार: शादी के पांच साल बाद भी था केवल उसका इंतजार, महिला पर ढाए ऐसे-ऐसे जुल्म
Tue, 02 Aug 2022 10:39 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, डिबाई (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:39 PM IST
सार
पीड़ित महिला ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोपी पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के एक गांव में दहेज में भैंस न मिलने पर शादी के पांच साल बाद युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति और अन्य ससुरालीजन उसे लगातार परेशान करते थे। पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव दौगवां निवासी खूबी सिंह की बेटी गुड़िया की शादी पांच साल पहले अलीगढ़ जिले के थाना मडराक क्षेत्र के बरौली फतेह खां गांव निवासी नरेश से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी में पर्याप्त दहेज देने के बाद भी ससुरालीजन उसे परेशान करते थे। आरोपी मांग करते थे कि दहेज में एक भैंस, 50 हजार रुपये और सोने की चेन दी जाए। कई बार उसे दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि चार दिन पहले आरोपी पति नरेश उसे मायके में छोड़ गया और दहेज में भैंस व अन्य सामान न मिलने तक वापस न ले जाने की बात कही। पीड़िता ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोपी पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले को लेकर सीओ वरुण सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।