{"_id":"b871520185e991aa9ff1e0839de51d46","slug":"woman-death-to-take-wrong-medicine-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी दवा पीने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी दवा पीने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 May 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सिटी बल्लभगढ़ की अग्रसेन चौकी क्षेत्र में पुरानी दवा पीने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
मायके वालों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। अग्रसेन चौकी के आर्य नगर में पिंकी (26) अपने पति पप्पू व दो बच्चों के साथ रहती थी। पिंकी का मायका मथुरा (उत्तर प्रदेश) के प्रेम नगर में है।
विज्ञापन
जबकि ससुराल अलीगढ़ के गांव लालपुर में है। पप्पू आर्य नगर में किराये पर रहता है और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर पिंकी बच्चों को स्कूल से लेकर आई थी। उसकी कई दिनों से तबियत खराब थी।
विज्ञापन
शाम को उसने घर में रखी एक पुरानी दवा पी ली, जिसके बाद उसकी तबियत और खराब हो गई। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।