{"_id":"5bb9e61b867a55684d32a899","slug":"woman-death-by-mob-beaten-in-bulandshahr-three-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झगड़ा सुलझाने गई महिला की पीटकर हत्या, वजह जानकर चौंक गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़ा सुलझाने गई महिला की पीटकर हत्या, वजह जानकर चौंक गई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 07 Oct 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद के गांव सूरजपुर टीकरी में पुआल को लेकर हो रहे विवाद में बीचबचाव करने गई एक अधेड़ महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गांव सूरजपुर टीकरी में शुक्रवार रात काजल व मुनेश देवी पुआल को लेकर आपस में गाली-गलौज कर रही थी।
विवाद शांत नहीं होने पर पड़ोसी महिला मुकेश देवी (50) बीचबचाव करने पहुंच गई। मुकेश के समझाने के बाद दोनों नहीं मानीं। इसी बीच एक पक्ष की तीन महिलाओं ने मुकेश देवी के पेट पर लात-घूसों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां से उसे सीएचसी लखावटी जाने का कहा गया। लखावटी सीएचसी में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन को पकड़कर थाने ले आई। मृतका के पुत्र राजीव ने मां-बेटी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब मनजीत की तलाश कर रही है।
काजल, मुनेश, पृथ्वी और मनजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के जुर्म में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। काजल, मुनेश और पृथ्वी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
- अवनीश कुमार इंस्पेक्टर, औरंगाबाद
काजल, मुनेश, पृथ्वी और मनजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के जुर्म में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। काजल, मुनेश और पृथ्वी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
- अवनीश कुमार इंस्पेक्टर, औरंगाबाद