फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman dead body found on burning ghaut

श्मशान घाट के पास नग्न मिली महिला की लाश

Fri, 08 Aug 2014 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Aug 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dead body found on burning ghaut

फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में अनंगपुर शमशान घाट के पास पहाड़ियों में एक महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के बाएं हाथ को किसी जानवर द्वारा खाया गया है।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद शव पहाड़ियों में फेंका गया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सूरजकुंड पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि अनंगपुर की पहाड़ियों में श्मशान घाट के पास एक महिला का शव पड़ा है। पहाड़ियों में जानवर चराने के लिए जाने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने पर भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। जांच अधिकारी हरकेश ने बताया कि महिला के बाएं हाथ को किसी जानवर ने खा लिया है, शव की हालत ठीक नहीं है। जिससे आशंका है कि शव 2-3 दिन पुराना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट या कोई अन्य निशान नहीं मिले हैं जिससे उसकी मौत का कारण पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां से बृहस्पतिवार देर शाम उसे मेवात मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed