फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman claiming herself pm modi niece her bag snatched in front of gujarat samaj bhawan

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी से पर्स लूटा, बदमाशों की हुई पहचान

Sat, 12 Oct 2019 08:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Oct 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Woman claiming herself pm modi niece her bag snatched in front of gujarat samaj bhawan
पीएम मोदी की भतीजी का पर्स लूटने वाले सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में छीनाझपटी की लगातार हो रही वारदात के बीच शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे सिविल लाइंस इलाके में स्कूटी सवार बदमाश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स लूटकर फरार हो गए। पीएम मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की बेटी दमयंती परिवार के साथ ऑटो में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सिविल लाइंस स्थित गुजरात समाज भवन पहुंची तब इस वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


पर्स में दो मोबाइल फोन, 50-60 हजार रुपये, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज के अलावा एटीएम व अन्य कार्ड थे। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को पता चला कि पीड़िता प्रधानमंत्री की भतीजी हैं, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। शाम तक दोनों बदमाशों की पहचान कर लगी गई थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दमयंती बेन परिवार के साथ अमृतसर घूमने गई थीं। शनिवार तड़के वह पति विकास मोदी व दो बेटियों के साथ दिल्ली पहुंची। परिवार को छह घंटे दिल्ली में रुकना था और शनिवार को ही गुजरात रवाना होना था। ऐसे में आराम करने के लिए सिविल लाइंस स्थित गुजरात समाज भवन में कमरा बुक करा लिया। 

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सिविल लाइंस आने के लिए परिवार ऑटो में सवार हो गया। गुजरात समाज भवन पहुंचने के बाद दमयंती ऑटो से उतर रहीं थी, इसी बीच स्कूटी सवार बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके साथ जिले के स्पेशल स्टाफ, एटीएस, साइबर सेल, क्राइम ब्रांच व दिल्ली पुलिस की जांच एजेंसियों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। 

सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए

पुलिस ने गुजरात भवन, सिविल लाइंस के आसपास समेत 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि  बदमाशों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

पहली बार दिल्ली आईं दमयंती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन महज छह घंटे के लिए पहली बार दिल्ली आई थीं।  शाम चार बजे उन्हें गुजरात लौटना था, लेकिन लूट की वारदात के बाद हताश दिखीं। दमयंती ने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश की महिलाओं को काफी सतर्क रहना होगा। नियमों को और कड़ा करना होगा, ताकि अपराधियों में भय पैदा हो। जो वारदात उनके साथ हुई किसी के भी साथ हो सकती थी। दमयंती के मुताबिक, पर्स में उनके सारे अहम दस्तावेज, जिसमें उनका एयर टिकट, पैन, आधार, वोटर आईकार्ड, डीएल व अन्य दस्तावेज थे।

मोदी के भाई का भी मोबाइल लूट ले गए थे बदमाश
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी ने घटना को लेकर अफसोस जताया है। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व उनका मोबाइल भी बदमाशों ने उत्तरी दिल्ली में लूट लिया था।  दिल्ली पुलिस अभी कुछ पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि हम सामान्य नागरिक की तरह रहते हैं और कानून पर भरोसा करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed