{"_id":"64edb4f2c6cd77392609a7de","slug":"woman-cheated-tihar-jail-jailer-deepak-sharma-name-of-health-product-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस एक मुलाकात: महिला के झांसे में फंसे तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा, लाखों रुपये का लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस एक मुलाकात: महिला के झांसे में फंसे तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा, लाखों रुपये का लगा झटका
Tue, 29 Aug 2023 02:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:37 PM IST
सार
आरोपियों ने हेल्थ सप्लीमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने और ब्रांड एंबेसडर बनने का झांसा देकर तिहाड़ जेल के जेलर से लाखों रुपये ठग लिए। दोनों आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
जेलर दीपक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिहाड़ जेले के जेलर दीपक शर्मा के साथ ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ 50 लाख की ठगी की गई है। जेलर ने एक महिला पर पति के साथ मिलकर ठगी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा कि एक चैनल के रियलिटी शो में भागीदार रही महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उनके साथ ठगी की है। जेलर दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने डिस्कवरी चैनल पर आने वाले एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। इस दौरन उनकी मुलाकात दूसरी कंटेस्टंट रौनक गुलिया से हुई। जेलर दीपक शर्मा के अनुसार, रौनक गुलिया ने बताया कि उनके पति अंकित गुलिया का हेल्थ प्रोडक्ट का कारोबार है।
विज्ञापन
आरोप है कि रौनक गुलिया और उसके पति ने हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने और ब्रांड एंबेसडर बनने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर ली। हालांकि जेलर दीपक शर्मा की शिकायत के बाद मधु विहार थाना पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
#WATCH रौनक गुलिया और अंकित गुलिया ने सप्लीमेंट के नाम पर मुझसे 51 लाख रुपये की ठगी की है। यह इस साल फरवरी में शुरू हुआ। मुझे अप्रैल में रिटर्न का पैसा मिलना था लेकिन मुझे कोई पैसा नहीं मिला, फिर मैंने मधु विहार पुलिस स्टेशन में धारा 420 के तहत शिकायत दर्ज की। मैंने भजनपुरा पुलिस… pic.twitter.com/zymjph983h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2023
51 लाख रुपये की ठगी के मामले में असिस्टेंट तिहाड़ जेलर दीपक शर्मा ने बताया कि रौनक गुलिया और अंकित गुलिया ने सप्लीमेंट के नाम पर मुझसे 51 लाख रुपये की ठगी की है। इसी साल फरवरी का मामला है। मुझे अप्रैल में रिटर्न का पैसा मिलना था। लेकिन मुझे कोई पैसा नहीं मिला।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने मधु विहार पुलिस स्टेशन में धारा 420 के तहत शिकायत दर्ज की। मैंने भजनपुरा पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि आरोपी ने भजनपुरा पुलिस स्टेशन के पास मुझसे कुछ भुगतान लिया था। मेरी मुलाकात 2021 में रौनक गुलिया से हुई थी जहां तक मुझे पता है। ये दोनों पेशेवर धोखेबाज हैं।
वहीं दूसरी तरफ इससे पहले उनके खिलाफ साइबर रोहतक में 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था। जिसमें उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई थी। तभी से दोनों फरार हैं।