फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman caught in sex racket was making obscene material.

अश्लील वीडियो बनाकर सेक्स रैकेट में फंसती थी महिला

Thu, 23 Jul 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 23 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman caught in sex racket was making obscene material.

कासना कोतवाली क्षेत्र के चाई सेक्टर में सेक्स रैकेट में मामले में गिरोह को चलाने वाली अन्नू को कई बड़े अफसरों का संरक्षण प्राप्त था। यही कारण था कि जब पुलिस अफसर उसके अड्डे पर छापा मारने जाते थे तो अन्नू उन्हें बैरंग लौटा देती थी।

विज्ञापन


अन्नू के बारे में ऐसी जानकारी मिलने के बाद अब  पुलिस ने उसकी कुंडली निकालनी शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो करीब एक दशक पहले नोएडा के एक अस्पताल में नर्स का काम करने वाली अन्नू को सेक्स रैकेट में शामिल पाया गया था।
विज्ञापन


उसके गिरफ्तार होने के बाद से उसके पति ने उससे संबंध विच्छेद कर लिए थे। इसके बाद से वो पति से अलग रह रही है। उसने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई स्थानों पर सेक्स रैकेट चला रखे थे। ग्रेनो में पिछले कई सालों से उसने देह व्यापार का धंधा चला रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेपटॉप में सेक्स रैकेट के राज

Woman caught in sex racket was making obscene material.

सूत्रों की मानें तो गिरोह की युवतियां जब भी किसी ग्राहक के पास जाती थी तो एक स्पाई कैमरा लगाकर जाती थी। संबंधित ग्राहक से बातचीत और कुछ अश्लील वीडियो एवं ऑडियो तैयार किया जाता था।

इसके बाद उस क्लिपिंग को लैपटॉप में सुरक्षित रख दिया जाता था। जिससे भविष्य में वह अफसर या व्यक्ति आंख दिखाए तो उसे चुप कराया जा सके।

यही नहीं क्लिपिंग दिखाकर बिल्डर, नेता और एक अफसर से पैसे भी ऐंठे गए हैं। मगर अब यह लैपटॉप कहां है उसका पता नहीं चल रहा है।

इस लैपटॉप के बारे में पुलिस को बाद में जानकारी मिली थी। अब पुलिस उसे तलाशने में जुटी है, जिससे पुलिस अफसरों और नेताओं तथा अन्य लोगों का खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed