फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman burnt alive in front of temple in delhi

मंदिर के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, मौत

Fri, 13 Nov 2015 02:13 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
woman burnt alive in front of temple in delhi

दक्षिण जिले के आरकेपुरम इलाके में एक महिला ने अपने घर में मंदिर के सामने बैठकर खुद को आग लगा ली। शत-प्रतिशत जली महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


महिला डिप्रेशन का शिकार थी और हमेशा पूजा पाठ में लगी रहती थी। पुलिस को मौके से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। आरकेपुरम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिवशंकर सीपीडब्ल्यूडी में असिस्टेंट सुप्रींटेंडेंट हैं। वह सेक्टर एक, मकान नंबर 4, आरके पुरम में रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह ऑफिस गए थे और बेटा अविनाश अपनी ड्यूटी पर गुड़गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविनाश बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। उसने लॉबी में जाकर देखा तो उसकी मां जयालक्ष्मी (48) जली हुई हालत में मंदिर में सामने पड़ी हुई थी। उसने चार बजे पुलिस को इसकी सूचना दी।

डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया

woman burnt alive in front of temple in delhi

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पता लगा है कि जयालक्ष्मी ने मंदिर के सामने बैठकर अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल लिया और खुद को आग लगा ली। जयालक्ष्मी मौके पर ही शत-प्रतिशत जल गई।

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि महिला ने खुद को आग लगाने के बाद दर्द से चीखी-चिल्लाई जरूर होगी, मगर पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारण का पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed