फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman brutally beaten by panchayat due to illicit relations in bulandshahr

अवैध संबंधों के शक में पंचायत का तुगलकी फरमान, पेड़ से बांधकर महिला के साथ हैवानियत, देखिए तस्वीरें

Fri, 23 Mar 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 23 Mar 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
woman brutally beaten by panchayat due to illicit relations in bulandshahr
महिला को पेड़ से बांधकर पीटते हुए
महिला को यह नहीं पता था कि उसे गांव के युवक के साथ जाना भारी पड़ जाएगा। गांव में पंचायत बैठी, जिसने तुगलकी फरमान सुनाया। पेड़ से बांधकर पीटा गया। पिटाई का वीडियो भी बनाया गया और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। स्याना इलाके के एक गांव में विवाहित महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ चले जाने के विरोध में बैठी पंचायत के फरमान पर उसे गांव वालों के सामने लोगों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, पिटाई के दौरान महिला का वीडियो भी बनाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने महिला को मकान के अंदर ले जाकर अश्लील हरकतें भी कीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला गांव के ही एक युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पांच-छह दिन तक उसी के साथ रही। बाद में उस युवक का एक रिश्तेदार उसे गांव में वापस छोड़ गया था। महिला के गैर पुरुष के साथ जाने पर गांव में बीते 20 मार्च को पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत के फरमान पर महिला को पूरे गांव के सामने पेड़ से बांध दिया गया व उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। 

woman brutally beaten by panchayat due to illicit relations in bulandshahr
पेड़ से बांधकर महिला की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

महिला द्वारा ग्रामीणों से आग्रह भी किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी तथा उसे लज्जित किया गया। इस दौरान महिला की पिटाई का वीडियो भी बनवाया गया। आरोप है कि महिला को घर के अंदर ले जाकर भी अश्लील हरकतें की।

पीड़ित महिला को इस घटना के बारे में कहीं भी मुंह खोलने पर धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की जाती रही। पीड़ित महिला की तहरीर पर सात नामजदों सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

कोतवाल अल्ताफ अंसारी का कहना है कि तीन नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शेष नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीओ अन्विता उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार की घटना बेहद शर्मनाक है। घटना के संदर्भ में मिली वीडियो फुटेज से लोगों को चिह्नित किया जाएगा और पंचायत में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed