फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman Body Found Inside Double Bed Box in Mangalpuri and three arrested

दिल्ली में खूनी खेल: बेड में मिला महिला का शव, बेटे को ट्यूशन छोड़ने घर से निकली; PG में घंटे भर साथ रहा आरोपी

Wed, 08 Apr 2026 05:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 Apr 2026 05:33 PM IST
सार

Delhi Murder: दिल्ली के मंगलपुरी में एक पीजी के कमरे में डबल बेड के बॉक्स में एक महिला का शव मिला। महिला बेटे को ट्यूशन पर छोड़ने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Woman Body Found Inside Double Bed Box in Mangalpuri and three arrested
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार शाम करीब 35 साल एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका का शव पत्थर मार्केट स्थित एक पीजी में तीसरी मंजिल के कमरे में डबल बेड के बॉक्स से बरामद हुआ। शाम के समय पीजी में रहने वाला एक लड़के अपने कमरे पर पहुंचा तो उसने बेड में शव पाया।

विज्ञापन


बाद में पहले पीजी मालिक व बाद में पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के अलावा उसका गला भी घोंटा गया था। बाद में शव को कंबल में लपेटकर बेड के बॉक्स में डाला गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेमी दीपक (22) के अलावा सुरेंद्र उर्फ बॉबी और जोगिंदर के रूप में हुई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीपक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी हत्या कर दी। इस बीच शव को ठिकाने लगाने में उसके दोस्त व रिश्तेदार सुरेंद्र व जोगिंदर ने उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं तीनों आरोपियों ने तो उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति के अलावा दो बेटे 16 और 8 साल व 13 साल की एक बेटी है। महिला का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता है जबकि खुद वह कोठियों में जाकर घरेलू सहायिका का काम करती थी।

मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह अपनी बेटी को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से लेकर निकली। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 6.30 बजे बेटी का ट्यूटर उसे लेकर घर पहुंंचा। बाद में महिला को गायब होने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

इस बीच महिला के फोन से किसी अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उसे उद्योग नगर, नांगलोई से यह फोन सड़क पर पड़ा मिला है। यह सुनकर परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह पुलिस थाने पहुंचे और महिला की गुमशुदगी दी। देर रात परिजनों को महिला की हत्या का पता चला।

पत्थर मार्केट के पीजी में मिला शव
पत्थर मार्केट, मंगोलपुरी में अमरजीत (31) नामक युवक का पीजी है। मंगलवार को तीसरी मंजिल के कमरे में रहने वाला एक युवक कमरे में पहुंचा तो उसने देखा कि डबल बेड का बॉक्स ठीक से बंद नहीं है। उसने बॉक्स बंद करने का प्रयास किया। नहीं होने पर उसने उसे खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बेड में कंबल में लिपटी महिला की लाश पड़ी थी।
उसके सिर से खून निकल रहा था। युवक ने फौरन अमरजीत को खबर दी। अमरजीत ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस की पूछताछ में अमरजीत ने बताया कमरा उसने दीपक नामक अपने दोस्त को दिया था। दीपक महिला को लेकर कमरे पर आया था। पुलिस बी-ब्लॉक में रहने वाले दीपक के घर पहुंची और उसे दबोच लिया। इसके बाद बाकी दोनों आरोपी सुरेंद्र व जोगिंदर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

कई साल से थी दीपक की महिला से दोस्ती
महिला के घर के पास आरोपी मीट की रेहड़ी लगाता है। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और अक्सर दोनों मिलने लगे। इस बात का महिला के परिजनों को भी पता चल गया। उन्होंने महिला को समझाया भी। इसके बाद उसने दीपक से मिलना-जुलना कम भी कर दिया। इस बीच करीब 9 माह पूर्व दीपक की शादी हो गई।

महिला के परिजनों का आरोप है कि दीपक महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी जबरन उसे बुलाता था। मंगलवार भी आरोपी ने कॉल कर उसे बुलाया था। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने कहासुनी के बाद महिला पर धारदार हथियार से वारकर उसे जख्मी किया। बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने रिश्तेदार युवक व पड़ोसी को बुला लिया। बाद में शव को बेड में डालकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि ऐसा तो नहीं कि तीनों आरोपियों ने महिला के साथ जबदरस्ती की। इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
 

दो लाख रुपये वसूलने के लिए उतारा मौत के घाट
परिजनों का आरोप है कि दीपक महिला को ब्लैकमेल कर लगातार उससे पैसे वसूल रहा था। आरोपी महिला को बदनाम करने की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को महिला दो लाख रुपये लेकर घर से निकली थी। आरोपियों ने बकायदा योजना बनाकर उसे मौत के घाट उतारा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed