{"_id":"5967b0364f1c1ba2228b471e","slug":"woman-attacks-with-knife-on-husband-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" ससुर से की बर्ताव की शिकायत तो महिला ने पति पर चाकू से किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर से की बर्ताव की शिकायत तो महिला ने पति पर चाकू से किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
murder
दिल्ली के कीर्ति नगर में एक महिला ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।
विज्ञापन
दरअसल झगड़ा करने पर पति ने पत्नी की शिकायत उसके पिता से कर दी, जिससे गुस्से में आकर महिला ने हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार मनोज(29)(बदला हुआ नाम) सपरिवार रमेश नगर में रहता है।
वह निजी कंपनी में काम करता है। बुधवार रात वह देर से घर लौटा। पत्नी उससे झगड़ा करने लगी। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी अकसर उसके साथ झगड़ा करती थी।
विज्ञापन
रात में झगड़ा शुरू करने पर पीड़ित ने अपने ससुर को फोन लगाकर सारी बात बता दी। ससुर ने उसे बेटी से बात करवाने के लिए कहा। जैसे ही वह फोन अपनी पत्नी को देने की कोशिश की, महिला ने पति पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन