{"_id":"585649354f1c1bab60c05cca","slug":"woman-asked-help-for-returning-her-husband-dead-body-from-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का शव लाने के लिए मांगी मदद, सुषमा स्वराज ने जापान सरकार से की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का शव लाने के लिए मांगी मदद, सुषमा स्वराज ने जापान सरकार से की गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर दिल्ली की एक महिला के पति का शव जापान से भारत लाने के लिए मदद मांगी है। आयोग ने अंबेडकर नगर निवासी महिला की मांग के आधार पर सुषमा को पत्र लिखा है, ताकि पीड़ित परिवार अंतिम संस्कार को पूरा कर सके।
विज्ञापन
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी राधा देवी ने महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन कर मदद मांगी थी। महिला के मुताबिक, 10 दिसंबर को उसके पति की जापान के टोक्यो में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
उक्त महिला का पति टोक्यो स्थित ग्रेट ताज होटल में कुक की नौकरी करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, जिसके चलते वे अपने खर्चे पर शव को जापान से भारत नहीं ला पा रहे हैं। परिवार ने जापान स्थित भारतीय दूतावास से भी मदद मांगी, लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका।
विज्ञापन
इसी के चलते उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की महिला हेल्पलाइन पर कॉल किया। स्वाति का कहना है कि हमने विदेश मंत्री को पत्र लिखने के अलावा ट्वीट भी किया है। पत्र में पीड़ित परिवार की मदद करते हुए शव को भारत लाने के लिए मदद मांगी गई है।