फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman asi reunites children with parents st airport

महिला एसआई ने एयरपोर्ट पर बिछुड़े बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

Tue, 09 Jul 2019 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
woman asi reunites children with parents st airport
इन बच्चों को ही माता-पिता से मिलाया गया - फोटो : अमर उजाला

हज पर जा रहे रिश्तेदारों को विदा करने के लिए माता-पिता के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे दो बच्चे परिवार से बिछुड़ गए। खुद को अकेला पाकर बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। वहां तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अनिता कुमारी ने उनका हौसला बढ़ाया और उनके परिजनों को भी तलाशकर मिलवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को एयरपोर्ट की मल्टीलेवल पार्किंग के पास तैनात सब इंस्पेक्टर अनिता कुमारी ने दो बच्चों को जोर-जोर से रोते देखा।

उन्होंने बच्चों को चुप कराकर पूछताछ की तो पता चला कि वे भाई बहन हैं और इनके नाम जेनुल (5) और तन्नू (8) हैं। बच्चों ने बताया कि वे अपनी मां रजिया और पिता इस्तेकार के साथ बुलंदशहर से आए हैं। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर बस से उतरने के बाद दोनों माता-पिता से बिछुड़ गए। अनिता बच्चों को लेकर हज पार्किंग एरिया में गईं, लेकिन बच्चों के माता-पिता वहां नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला पुलिसकर्मी बच्चों को वहां ले गई, जहां वे बस से उतरे थे। करीब आधे घंटे तलाश करने के बाद बच्चों के परिजन मिल गए। परिजन भी अपने बच्चों की तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed